फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devotee who came for Vaishno Devi Darshan dies of heart failure

वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
Devotee who came for Vaishno Devi Darshan dies of heart failure
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसकी पहचान मुनीष कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी, धंदारी कलां, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुनीष अपने साथी के साथ मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए बुधवार को कटड़ा पहुंचा था। भवन की ओर जाते समय बैटरी कार मार्ग पर स्थित सत्या भोजनालय के पास वह अचेत हो गया। उसे तुरंत उठाकर हिमकोटी स्थित डिस्पेंसरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कटड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed