फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devikanagari painted in the colors of Mahamayi

महामाई के रंग में रंगी देविकानगरी

विज्ञापन
Devikanagari painted in the colors of Mahamayi
उधमपुर। पवित्र नवरात्र में देविकानगरी महामाई के रंग में रंगने को तैयार हो चुकी है। नवरात्र के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों पर स्थित मंदिरों को सजाया जा चुका है। नवरात्र के शुरू होने से पहले ही देविकानगरी बुधवार को महामाई के रंग में रंगी हुई नजर आई। शहर व साथ लगते मंदिरों में भजन सुनाई दे रहे थे। शहर व ग्रामीण इलाकों में व्रत की सामग्री खरीदने में जुटे रहे।
विज्ञापन

धार्मिक त्योहारों में देविकानगरी के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। कुछ ऐसा ही वीरवार से नवरात्र के दौरान भी देखने को मिलेगा। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए टी मोड़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर, रैंबल स्थित काली माता मंदिर अन्य सभी मंदिरों में भी तैयारियां पमूरी की जा चुकी हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के हर तरह के प्रबंध किए जा चुके हैं। इसके अलावा लोगों ने नवरात्र के दौरान रखे जाने वाले व्रत की भी तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को दिन भर लोग व्रत की सामग्री खरीदने में जुटे रहे। इसी कारण शहर के बाजार में भी लोगों की बहुत ज्यादा संख्या देखने को मिली। यात्री वाहन भी यात्रियों से भर उधमपुर पहुंचे और वापस भी भर कर ही लौटे। ज्यादातर शहरवासी पहले नवरात्र पर काली माता मंदिर में ही माथा टेकने के लिए जाते हैं। काली मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर की सजावट भक्तों को आकर्षित कर रही है। शाम के समय भी कुछ भक्त मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर बनाए गए गोले
श्रद्धालुओं के खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं। सामाजिक दूरी का पालन करने के बाद ही लोगों को मंदिर जाने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed