फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

संबल रोड पर एक महीने से रिस रहा पानी, रोजाना गुजरतीं डीसी ने भी नहीं की कार्रवाई

विज्ञापन
development
उधमपुर शहर के संबल रोड पर पाइप के क्षतिग्रस्त होने पर बेकार बहता पीने का पानी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के वार्ड 11 के अंतर्गत संबल रोड पर लीकेज से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बेकार बह रहा है। इससे पानी व्यर्थ होने के साथ सड़क की हालत भी खराब हो रही है। इससे राहगीरों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना रोजाना इस मार्ग से गुजरकर कार्यालय पहुंचतीं हैं, लेकिन एक महीने से बह रहे इस पानी पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

स्थानीय सोनू, नीरज, विनय कुमार व अन्य ने बताया कि एक महीने से भी अधिक समय से सड़क पर दो तीन जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे हर रोज सैकड़ों लीटर पानी बेकार बह जाता है। जब भी जलापूर्ति की जाती है, तो इस लीकेज से पूरी सड़क पर पानी बहने लगता है, और फिसलन बढ़ जाने से राहगीरों को परेशानी होती है। इसके अलावा सड़क के जिस किनारे की तरफ लीकेज है, उस तरफ नाली न होने के कारण पानी लोगों के घरों की तरफ जाता है। परेशान लोगों ने स्वयं नाली बनाकर पानी का बहाव नाले की तरफ कर दिया है।
विज्ञापन

कहा कि लगातार पानी के रिसाव से सड़क की हालत भी खराब हो रही है, जिस पर बीते वर्ष ही लंबे समय बाद तारकोल डाला गया था। इसी सड़क पर आगे उपायुक्त निवास है, और वह हर रोज इसी सड़क से आवाजाही करती हैं। इसके बावजूद न तो जल शक्ति विभाग और न ही जिला प्रशासन इस समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहा है। पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे शहर में इस तरह लीकेज की रोकथाम को लेकर लापरवाही बरतना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़क पर पानी का रिसाव एमईएस के पाइप से हो रहा है। एमईएस ने मरम्मत कार्य की अनुमति के लिए डीसी को पत्र लिखा है। उम्मीद है कुछ दिनों में एमईएस मरम्मत का काम शुरू करेगा।
- विजय सिंह मन्हास, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed