{"_id":"62ab76e50161df467e6b28db","slug":"development-udhampur-news-jmu2620785192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने पहले तैयार हुआ पार्क, बिना रखरखाव हो गया बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने पहले तैयार हुआ पार्क, बिना रखरखाव हो गया बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड 18 के हाउसिंग कॉलोनी पार्क में तीन महीने पहले तैयार किया गया चिल्ड्रेन पार्क और ओपन एयर जिम बदहाल हो गया है। रखरखाव के अभाव में ओपन एयर जिम की कई मशीनें टूट गई हैं, और झूले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौजूदा समय में पूरा पार्क पथरीला हो चुका है।
लोगों का कहना है कि पार्क में मेगा प्लान के तहत नगर परिषद ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च कर ओपन एयर जिम और चिल्ड्रेन पार्क तैयार करवाया था। लेकिन, इसका रखरखाव न होने से तीन महीने के अंदर ही यह खस्ताहाल हो गया है। पूरा पार्क पथरीला होने के कारण बच्चे भी झूलों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। अगर कोई बच्चा कोशिश करता भी है तो चोटिल होने का खतरा रहता है।
पार्क में मौजूद राकेश कुमार, विनय, जोगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, कुलविंद्र, आदि ने कहा कि पार्क में नप ने बहुत बढ़िया काम करवाया है। लेकिन, इसके रखरखाव की ओर ध्यान न दिए जाने से यह चंद महीनों में ही बदहाल होने लगा है। मशीनरी सारी नई हैं, लेकिन कहीं किसी का पेंच निकल गया है, और कहीं मशीन का कोई हिस्सा खराब हो गया है, जिसके कारण लोग इनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पार्क में जगह-जगह गंदगी व कचरा फैला रहता है, और कंकड़ पत्थरों की भरमार है। झूलों और ओपन एयर जिम की मशीनों के आसपास की सारी जमीन भी पथरीली हो चुकी है, जिससे लोग इनका ठीक से लाभ नहीं ले पा रहे हैं। कुछ मशीनें टूट कर गिर गई हैं, और कई में तकनीकी खामियां आ गई हैं। इसलिए, नगर परिषद को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-----
अभी तक किसी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। मैं कल ही टीम भेजकर इसकी खबर लूंगा, और जो भी मरम्मत की जरूरत होगी उसे पूरा करवाऊंगा। लोगों का भी कर्तव्य है कि वह सहूलियत के लिए बनाई गई चीजों की देखरेख करें, और नगर परिषद व प्रशासन का सहयोग करें।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष, नगर परिषद उधमपुर