फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

शहर में वाटर एटीएम लगाने की योजना रद्द

विज्ञापन
development
उधमपुर: मुंसिपल काउंसिल द्वारा एमएच चौक पर बनाया गया वाटर एटीएम. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भी शहरवासियों को वाटर एटीएम की सुविधा नहीं मिल सकी। नगर परिषद ने अब इस योजना पर काम बंद कर दिया है, और वाटर एटीएम के लिए तैयार ढांचे को दुकान के रूप में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मई 2017 में नप ने शहर में तीन वाटर एटीएम लगाने की योजना तैयार की थी। लाखों रुपये खर्च कर जून 2017 में इसके लिए नप कार्यालय के बाहर, एमएच चौक और सैला तालाब में ढांचे तैयार कर दिए गए। एक वर्ष बाद वाटर एटीएम लगाने वाली निजी कंपनी ने एमएच चौक और सैला तालाब में तैयार किए ढांचों में 30 लाख रुपये में वाटर एटीएम की मशीन भी लगा दी। 2019 में एटीएम का ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान सप्ताह तक वाटर एटीएम चलाए, और पानी को फिल्टर किया गया। लेकिन, ट्रायल के बाद फिर इनको ताला लगा दिया गया, जो आज तक नहीं खुला।
विज्ञापन

पांच वर्ष के बाद नप ने शहर के एमएच चौक के इलाके में वाटर एटीएम के लिए तैयार ढांचे के स्थान पर दुकान शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको किराए पर देने को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। वहीं, नप कार्यालय के बाहर व सैला तालाब में तैयार ढांचे के स्थान पर अन्य परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। अब यह तो साफ है कि शहरवासियों को वाटर एटीएम की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहर की टंकियों में नहीं पीने का साफ पानी
शहर में जन सुविधाओं का बहुत अभाव है। विभिन्न हिस्सों में पीने के पानी की टंकियां व वाटर कूलर लगाए हैं, लेकिन इनमें पानी साफ नहीं होता। मजबूरन लोगों को 15 या 20 रुपये में पानी की बोतल खरीद कर गुजारा करना पड़ता है। अगर वाटर एटीएम शुरू हो जाते तो लोगों को दो रुपये में एक गिलास पानी पीने मिलता।

------
मुंबई के कांट्रैक्टर के साथ वाटर एटीएम को लेकर करार किया गया था। कांट्रैक्टर ने 30 लाख रुपये खर्च कर दो वाटर एटीएम मशीनें लगाईं। लेकिन, मशीनें लगाने के बाद कांट्रैक्टर ने नगर परिषद से संपर्क नहीं किया। नप ने कई बार कांट्रैक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मजबूरन नप को दूसरी प्रक्रिया शुरू करनी पड़ रही है।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed