फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

पर्यटकों को घर बुलाकर ग्रामीण दिखाएंगे इलाकों की खूबसूरती

विज्ञापन
development
चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन यूथ चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में पर्यटकों को होम स्टे के लिए अपने घर या कमरे मुहैया कराने वालों के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। ब्लॉक में यह प्रक्रिया बीते सोमवार से ही शुरू हुई है। इससे बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में उधमपुर जिले का चिनैनी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां के ग्रामीण इलाके पहाड़ों और मनमोहक छोटे छोटे झरनों से भरे पड़े हैं। देश और प्रदेश के पर्यटक इस खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, लेकिन ठिकानों पर रुकने की उचित व्यवस्था न होने के कारण वह यहां पहुंचने से कतराते हैं। पर्यटकों की इसी दुविधा को दूर करने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में होम स्टे की व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा मिले और पर्यटक नए इलाकों को निहार सकें, इसके लिए होम स्टे सुविधा देने के लिए घरों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इलाके के बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद के साथ मिलकर होम स्टे के लिए इन घरों का पंजीकरण ओयो कंपनी कर रही है। दो दिनों से जारी इस प्रक्रिया में करीब 50 होम स्टे विभिन्न पंचायतों में पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि होम स्टे से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैलानी नए इलाकों को निहार सकेंगे, और उन्हें रुकने की उचित व्यवस्था मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। होम स्टे के लिए जो भी औपचारिकताएं हैं, लोग उसे पूरा करने के बाद अपना कार्य शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed