फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

किश्तवाड़ शहर में गलियों और नालियों की हालत खस्ता

विज्ञापन
Development
फोटो...किश्तवाड़ नगर की गलियों व नालियों की हालत - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। शहर में वर्षों से गलियों की हालत खस्ता है। इससे आम जनता के साथ नगर के बीच रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की गलियों और नालियों की हालत ऐसी है कि चलने के लिए दीवारों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

हालांकि, नगर परिषद ने कुछ नालियों व गलियों की मरम्मत का काम शुरू किया था, परंतु किसी कारणवश वह काम अधूरा पड़ा हुआ है। काम अधर में होने के साथ गलियों में पानी की निकासी के लिए बनी नालियों को कई जगह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उनमें गंदगी भी जाती है, जिसके बाद निकासी में भी समस्या हो जाती है। पानी की पाइपें बीच मार्ग में ऐसे ही छोड़ दी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारी तारिक बलवान ने कहा कि नगर में गलियों व नालियों की मरम्मत का काम नगर परिषद से काफी समय पहले वापस लेकर आरएंडबी विभाग को दे दिया गया है। उन्होंने काम किया है, और वही कर भी रहे हैं। किसी कारण से इन दिनों काम नहीं हो रहा है। वहीं, आरएंडबी विभाग के एडब्ल्यूई मसूद उल रफीक ने कहा कि बकाया काम जल्द किया जाएगा। लेकिन, गलियों में पड़ी पाइपों का विभाग कुछ नहीं कर सकता। वह जल शक्ति विभाग की हैं, जो लोगों की जलापूर्ति करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार इन पाइपों को लेकर जल शक्ति विभाग को लिखा गया परंतु उनके पास फंड न होने के कारण वह काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही पूरा फंड न आने के कारण मरम्मत वाले काम भी ठप हैं। जिन ठेकेदारों को काम सौंपा गया था, उन्होंने भी काम बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर तो नगर परिषद के हवाले ही है। फंड उनके जरिये ही आता है। फंड के लिए कई बार अधिकारियों को लिखा भी है।

फोटो...किश्तवाड़ नगर की गलियों व नालियों की हालत

फोटो...किश्तवाड़ नगर की गलियों व नालियों की हालत- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ नगर की गलियों व नालियों की हालत

फोटो...किश्तवाड़ नगर की गलियों व नालियों की हालत- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed