{"_id":"6202b853425af9682b7154e4","slug":"development-udhampur-news-jmu253442875","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष बाद भी धनु पुल का कार्य अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष बाद भी धनु पुल का कार्य अधर में
विज्ञापन
उधमपुर: धनु पुल के पास खड़े लोगों से बातचीत करते बलवंत सिंह मनकोटिया
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिब क्षेत्र का दौरा कर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने धनु पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने पुल के निर्माण कार्य की गति पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि जून 2020 तक यह पुल ठीक था। इसके बाद यह टूट गया, और तब से इसका निर्माण पूरा नहीं किया जा सका है। इससे थाती, धनु, मुत्तल, सुंदरानी, आदि संबंधित इलाके के लोग परेशानी झेल रहे हैं। वे बार-बार विभाग, जिला प्रशासन, कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने कई धरने प्रदर्शन भी किए। पुल का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसका निर्माण सितंबर 2021 तक पूरा होना था। एक साल के बाद भी काम अधर में लटका है।
पूर्व विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण कार्य में संबंधित विभाग अब भी अगर लापरवाही करेगा तो क्षेत्र के सरपंच, पंच व स्थानीय लोग विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। विभाग इस महीने के अंत तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करे। नहीं तो आने वाले समय में लोगों के पास उग्र प्रदर्शन करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इस मौके पर सरपंच शिवदेव सिंह, आदि मौजूद रहे।