{"_id":"61f03fb43f5e4b546e1c25b8","slug":"development-udhampur-news-jmu252600115","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली माता की तरफ जाने वाला मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली माता की तरफ जाने वाला मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
उधमपुर: टी मोड़ स्थित प्राचीन काली माता मंदिर को जाने वाले रास्ते पर बना पुल हुआ क्षतिग्रस्त.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के प्रसिद्ध काली माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बनाया पुल सोमवार रात को क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गया। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय निवासियों की भी परेशानी बढ़ गई है।
काका पुजारी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले बारिश शुरू होने के साथ ही पुल को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे पूरा पुल क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गया। सुबह सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजन करने पहुंचे, लेकिन पुल को टूटा देख परेशान हो गए। इसके टूटने की जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
पुजारी ने बताया कि यह पुल करीब 40 वर्ष पुराना था। बारिश में लगातार इसको नुकसान पहुंच रहा था। इसके बारे में संबंधित विभाग को भी सूचित कर इसकी मरम्मत करवाने को कहा था। लेकिन, किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। मंदिर के साथ कई लोगों के घर भी हैं। अब इन लोगों के लिए भी घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन से अपील है कि इस पुल का नए सिरे से निर्माण कर राहत प्रदान की जाए।