फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

चसकू बाबली जाने वाले मार्ग की हालत दयनीय ।

विज्ञापन
Development
बाबली मार्ग की हालत खस्ता:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे से चसकू बावली तक जाने वाले मार्ग की दयनीय हालत से लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मार्ग की हालत में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के निवासी अनवर हुसैन, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, आदि ने बताया कि दशकों पुराना मार्ग से हर रोज हजारों लोग आवागमन करते हैं। लेकिन, इसकी दयनीय हालत के कारण लोगों को दिक्कत होती है। इस खस्ताहाल मार्ग से लोग चसकू बावली में पेयजल के लिए जाते हैं। सुबह से शाम तक हजारों लोग बावली जाते हैं, जिसमें उन्हें परेशानियां होती हैं।

उन्होंने कहा कि बावली की भी हालत खस्ता हो चुकी है। रास्ता भी टूट चुका है, जिससे हादसे का डर सताता है। कई बार लोग चसकू बावली व बावली के पैदल मार्ग की हालत में सुधार की मांग कर चुके हैं, मगर अब तक लोगों की समस्या दूर नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। वहीं, बीडीओ ओपी भगत ने कहा कि चसकू बावली की हालत को सुधारने के लिए इसे योजना में रखा जाएगा।

चसकू बाबली मार्ग की खस्ता हालत:- संवाद

चसकू बाबली मार्ग की खस्ता हालत:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

बाबली पर पयजल के लिए पहुंचे युवा:- संवाद

बाबली पर पयजल के लिए पहुंचे युवा:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed