{"_id":"61aa5fb11dc4b01f656e1199","slug":"development-udhampur-news-jmu2491217114","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका परियोजना के लिए ए क्लास ठेकेदारों को ही टेंडर जारी करेगा यूईईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका परियोजना के लिए ए क्लास ठेकेदारों को ही टेंडर जारी करेगा यूईईडी
विज्ञापन
उधमपुर में देविका नदी के तट पर देविका परियोजना के तहत किया गया सौंदर्यकरण का काम
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। केंद्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत देविका परियोजना के कार्य को लेकर अर्बन इंजीनियर एनवायरमेंटल डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने अब सख्ती करना शुरू किया है। इसके साथ अब 40 करोड़ के टेंडर केवल ए क्लास श्रेणी के ठेकेदारों को ही जारी किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 105 करोड़ रुपये का कार्य पुराना ठेकेदार ही करेगा।
देविका नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने फरवरी 2017 में 186.7 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। 2019 के शुरूआत में यूईईडी ने इसका काम शुरू किया। इसकी डीपीआर तैयार करने में ही एक वर्ष से अधिक समय लग गया था। परियोजना का कार्य दो भागों में किया जाना था। पहले भाग में शहर के अंदर 124 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने थे। दूसरे भाग में देविका के घाटों का विकास कार्य किया जाना था। सीवरेज पाइप लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 145 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। जबकि देविका के घाट के सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों के लिए 11.32 करोड़ रुपये मंजूर किए।
करीब दो वर्ष के अंदर देविका का सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन, सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम अधर में लटका हुआ है। इसमें लगातार देरी होती जा रही है। देरी का गंभीर परिणाम ठेकेदार को भुगतना पड़ा। पहले इसके लिए दो करोड़ रुपये जुर्माना लगाया था। और अब 10 लाख और जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ 40 करोड़ के टेंडर भी स्थगित कर दिए गए हैं। इनके स्थान पर अब यूईईडी केवल ए क्लास श्रेणी के ठेकेदार को ही टेंडर जारी करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूईईडी को कुल सात नए टेंडर जारी करने हैं, और तीन के अंडर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
------
जून 2022 तक होगा सीवरेज ट्रीटमेंट का कार्य
देविका परियोजना के कार्य को पूरा करने का समय नवंबर 2021 तक निर्धारित किया गया था। दोनों कार्य इसी दौरान पूरे किए जाने थे। लेकिन, ठेकेदार सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का समय पर पूरा नहीं कर सका। अब इसके लिए सरकार ने जून 2022 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए आने वाले दिनों में युद्ध स्तर पर काम करना है।
------
आठ किलोमीटर सड़क सुधारना बाकी
यूईईडी ने अब तक शहर के अंदर 66 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी है। इसमें से 58 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत भी कर दी है। अब आठ किलोमीटर का काम पूरा करना है। इसके साथ बचे हुए 11.2 किलोमीटर सड़कों में से 5.6 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछा दी गई है। बचे हुए दोनों कार्य दो महीने के अंदर पूरे करने हैं।

उधमपुर में देविका नदी के तट पर देविका परियोजना के तहत किया गया सौंदर्यकरण का काम- फोटो : UDHAMPUR