फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

बिरमा इलाके में दूसरे बैली पुल पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
Development
उधमपुर के बिरमा इलाके दूसरे बैली पर चलते वाहन - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के बिरमा इलाके में दूसरे बैली पुल पर बुधवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। संपर्क मार्ग पर तारकोल डाले बिना ही इसको वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। अब शहरवासियों को जाम से राहत मिली है। जल्द ही संपर्क मार्ग पर तारकोल डालने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सात महीने से स्थायी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर में यातायात प्रभावित है। एक बैली पुल होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को लेकर बीआरओ ने करीब तीन सप्ताह पहले नए बैली पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था। पुल तो सप्ताह के अंदर तैयार कर दिया था, लेकिन इसके लिए संपर्क मार्ग का निर्माण करने में समय लग गया। साथ ही संपर्क मार्ग सुरक्षा दीवार का भी निर्माण किया।
विज्ञापन

इन कामों के पूरा होने के बाद संपर्क मार्ग पर तारकोल डाल कर इसको खोलने का काम किया जाना था। लेकिन, कुछ तकनीकी खामियों के कारण इस पर तारकोल नहीं डाला गया, और इसको बुधवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। बुधवार को इस पर दिन भर बिना किसी परेशानी के वाहन चलते रहे। इस पुल की क्षमता 24 टन है। इस पर यात्रियों से भरी बस व ट्रकों को चलने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर केवल छोटे यात्री वाहन और मेटाडोर को ही चलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ सेना के वाहनों को भी चलने की अनुमति दी गई है। दूसरे बैली पुल के बनने के बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed