फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Development

बिरमा इलाके में सोमवार तक तैयार हो जाएगा दूसरा बैली पुल

विज्ञापन
Development
उधमपुर के बिरमा इलाके में बीआरओ की तरफ से तैयार किया गया दूसरा बैली पुल - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बिरमा इलाके में बीआरओ ने दूसरा वैली पुल तैयार कर दिया है। लेकिन, इस पर अब तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की जा सकी है। इसका कारण संपर्क मार्ग का तैयार न होना है।
विज्ञापन

छह महीने से बिरमा नाले पर बना स्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद है। इससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित है। मौजूदा समय में बिरमा इलाके में एक वैली पुल के जरिये वाहनों की आवाजाही चल रही है। लेकिन, पुल पर एक समय में एक तरफ से ही वाहन चल सकते हैं। जबकि, दूसरी तरफ वाले वाहन सामने आने वाले वाहनों के निकलने का इंतजार करते हैं। इस कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिरमा इलाके में हर रोज खड़े वाहनों की लंबी कतार को देखा जा सकता है। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दोनों तरफ पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। इस परेशानी को दूर करने के लिए बीआरओ ने सप्ताह पहले बिरमा नाले पर दूसरा वैली पुल बनाने का काम शुरू किया था। अब यह पुल बन कर तैयार हो गया है, लेकिन अभी इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वैली पुल को अभी संपर्क मार्ग से नहीं जोड़ा जा सका है। फिलहाल, इसका काम चल रहा है। इसके लिए बीआरओ की टीमें कई अधिकारियों उपस्थिति में काम कर रही हैं। इसके सप्ताह के अंदर बन कर तैयार होने की संभावना है। अगले सोमवार तक इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

------
दूसरा पुल बनने के बाद वाहनों के चालकों को अपनी बारी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सप्ताह के अंदर दूसरे वैली पुल पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके बनने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। संपर्क मार्ग तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
- एच मूर्ति, 35बीआरटीएफ कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed