{"_id":"6171c08765a184704d701c8c","slug":"development-udhampur-news-jmu246297679","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष के बाद भारत नगर मार्ग की मरम्मत का कार्य हुआ आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष के बाद भारत नगर मार्ग की मरम्मत का कार्य हुआ आरंभ
उधमपुर शहर के भारत नगर में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाती पार्षद प्रीति खजूरिया
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। कई वर्षों से बदहाल पड़े भारत नगर मार्ग की मरम्मत का कार्य वीरवार को वार्ड 1 की पार्षद प्रीति खजूरिया ने शुरू करा दिया है। एमईएस और सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका था। आए दिन यहां दुर्घटनाएं भी हो रही थीं।
विज्ञापन
वीरवार सुबह पार्षद ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इसकी हालत सुधरने से स्थानीयों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 15 वर्ष पहले शहर के भारत नगर की इस सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन, एमईएस और सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भी किसी क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होता है तो वहां के निवासियों को समस्याएं होती हैं। अगर इन कार्यों को तेजी से न किया जाए तो समस्याएं बहुत बढ़ जाती हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को देखना चाहिए की एक दी गई अवधि में ही सारे काम खत्म हो सकें, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानियों से न जूझना पड़े। बदहाल मार्ग के कारण भारत नगर में कई हादसे भी हुए। लेकिन, अब लोगों को तीन सालों से आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।