{"_id":"68dc496c0ca4dccc57012f08","slug":"development-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-128062-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 2.68 करोड़ से बनेगी कुंड खनयारी से खरा शिव मंदिर तक \nसड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 2.68 करोड़ से बनेगी कुंड खनयारी से खरा शिव मंदिर तक सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। लोक निर्माण विभाग पंचायत कुंड खनयारी से खरा शिव मंदिर तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करेगा। इस पर करीब 2.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका उद्घाटन मंगलवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने किया।
विधायक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चुनावों में बहिष्कार किया था कि उनके गांव में सड़क नहीं है। गांव में सड़क होने की मांग ग्रामीणों की काफी पुरानी थी। बरसात के मौसम में लोगों को कीचड़ व झाड़ियों से गुजर कर जाना पड़ता था। हमने चुनावों से पहले किया हुआ वादा पूरा किया है। अब सड़क जल्द बनकर तैयार हो जाएगी जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जाकिर, जिला विकास परिषद सदस्य रीता शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अजय सेठ, पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह, पूर्व नायब सरपंच लैड बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच कान्हा संजीव शर्मा, मनोहर लाल आदि लोग मौजूद थे।