{"_id":"57265bc34f1c1bfa525cd491","slug":"deputy-cmo-of-kishtwar-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने किश्तवाड़ के डिप्टी सीएमओ को किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने किश्तवाड़ के डिप्टी सीएमओ को किया अटैच
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
Updated Mon, 02 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में दूसरी बार भाजपा-पीडीपी की सरकार बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री बाली भगत ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक दौरा किया। मरीजों से हालचाल जाना, अतिरिक्त मशीनों, बल्ड बैंक, सिटी स्केन, ऑपरेशन थियेटरों और लगभग हर कमरे में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
इस दौरान दूरदराज इलाकों में वैक्सीनेशन नहीं होने की शिकायत लोगों ने मंत्री से की। निरीक्षण के बाद बाली भगत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिमसें डिप्टी सीएमओ डॉ. फरीद नहीं पहुंचे। इसके चलते मंत्री ने उन्हें तुरंत अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही तीन अधिकारियों की टीम बनाकर मामले की जांच करने को कहा कि दूरदराज इलाकों में वैक्सीनेशन होती है कि नहीं।
विज्ञापन
अस्पताल के के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कई निर्देश भी दिए। इमारत में जगह-जगह बारिश का पानी आने से दीवारों को हुए नुकसान को ठीक करने, शौचालयों को साफ करवाने, कमरों से बदबू दूर करने को एक्जास्ट फेन लगवाने को कहा। जिला अस्पताल परिसर में गंदगी के ढेरों और मरे हुए कुत्तों को देखकर मंत्री ने सुपरिंटेंडेंट को मौके पर ही फटकार लगाई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल को चारदीवारी से घेरने को भी कहा। गैरकानूनी गेटों को उन्होंने तुरंत बंद करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीसी गुलाम नबी बलवान को निर्देश दिए कि अस्पताल के लिए मात्र दो गेट होने चाहिए। स्थानीय लोगों ने उनसे मांग की कि एक छोटा सा गेट ओम महता मार्ग की तरफ रखा जाए।
जिसके लिए उन्होंने वहीं कहा कि लोगों को आने जाने के लिए खासकर शक्तिनगर, जिवर टंगगबाड़ी, इंद्रानगर और पंडितगाम के लोगों के लिए एक छोटा सा गेट लगाया जाए। अंत में सभी स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की, जिमसें खासकर दूरदराज इलाकों मढ़वा, पाडर वाड़वन, दच्छन और अन्य जगहों के लिए चर्चा की गई।
किश्तवाड़ में बनेगा सौ बेड का अस्पताल
किश्तवाड़ (ब्यूरो)। अस्पताल का दौरा करने से एक दिन पूर्व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने किश्तवाड़ में सौ बेड वाला एक और अस्पताल देने की घोषणा की। शनिवार को कार्यकर्ताओं की सभा में उन्होंने कहा कि 2016-17 में चार करोड़ रुपये उसके लिए रखा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलने की भी बात चल रही है।
इसके बारे में केंद्र सरकार को लिखा गया है। उम्मीद है कि उसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। उन्होंने एक और घोषणा की कि 1 जून 2016 से राज्य के अस्पतालों में निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। ताकि राज्य के गरीब लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को सही करना है तो को सिफारिश न करें। विभाग में जो भी पद खाली हैं, उसे भी भरने की कोशिश करेंगे। जिला किश्तवाड़ में एमआरआई, रेडियालोजिस्ट आदि के लिए भी विचार करने जा रहे हैं।