{"_id":"617304bf8bbd4d70070d45ce","slug":"dengue-alert-udhampur-news-jmu246373432","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बढते मामलों को लेकर रेड क्रास सोसायटी ने चलाया जागरूकता अभियान, पैम्फलेट का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बढते मामलों को लेकर रेड क्रास सोसायटी ने चलाया जागरूकता अभियान, पैम्फलेट का किया वितरण
विज्ञापन
शहर में डेंगू के मामले बढ़ने के साथ छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने डेंगू जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न इलाकों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
सोसायटी के स्वयंसेवक राकेश सिंह ने कहा कि डेंगू का मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है। इसलिए, इससे बचने के लिए घर और आसपास कूलर, रसोई, बाथरूम, नालियों, बर्तनों, टायरों, आदि में पानी जमा नहीं होने देना है। ओवरहेड टैंक और अन्य पानी के कंटेनरों को कसकर बंद रखना चाहिए। डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन के समय सक्रिय होता है। इसलिए, दिन में पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें।
उन्होंने कहा कि उधमपुर में डेंगू के मामले आने के बाद प्रशासन ने इसके कारणों, लक्षणों और निवारक उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए अपनी मशीनरी तैयार की है। इस दौरान उन्होंने डेंगू से बचाव के उपाय बताने वाले पैम्फलेट लोगों में बांटे। स्वयंसेवकों ने कहा कि डेंगू का मच्छर बहुत अधिक ऊंचा नहीं उड़ सकता। वह ज्यादातर घुटनों और टखनों पर ही काटता है। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द और ठंड लगना शामिल हैं। कुछ मामलों में रोगी के रक्त प्लेटलेट्स कम हो सकते हैं। यदि समय पर उसे इलाज नहीं मिला तो यह घातक साबित हो सकता है।