{"_id":"616f0ed52fc3676847466eae","slug":"dengue-alert-udhampur-news-jmu246141216","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो दिन के अंदर चार डेंगू के मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो दिन के अंदर चार डेंगू के मामले आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। दो दिन के अंदर ही जिले में चार नए मामले सामने आए हैं। इनको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
जिले में अब डेंगू के कुल सात मामले सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी में डेंगू के उपचार के लिए व्यवस्था की जा रही हैं। जांचें भी तेज कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अक्तूबर की शुरूआत से ही जिले में डेंगू के मामले सामने लगे थे। पहले दो सप्ताह में कुल तीन लोगों में डेंगू पाया गया। लेकिन, रविवार और सोमवार दो दिन के अंदर ही चार नए मामले सामने आ गए हैं। ये मामले जिब हरतरयान, ओमाड़ा मोड़, बाड़यां और आदर्श कॉलोनी में मिले हैं। डेंगू के ज्यादातर मामले शहर से ही मिल रहे हैं। लोग घरों में जमा पानी पर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जिला अस्पताल के अंदर ही एक नया वार्ड तैयार कर दिया है। अगर, मामले बढ़ते हैं तो विभाग उनका उपचार जिला अस्पताल में ही करेगा। अस्पताल में जो भी बुखार का मामला आ रहा है, उसकी पहले डेंगू की की जांच की जा रही है। इसके अलावा सभी पीएचसी और सीएचसी में भी जांच तेज की गई है।
-----
लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर भी सैंपल लेना शुरू किया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने घर को साफ सुथरा रखें। घर में पानी जमा न होने दें। अगर, कहीं पानी जमा है तो तुरंत उसको फेंक दें। घर से बाहर निकलने पर पूरी बाजू ढंके कपड़े पहनें। अगर किसी को बुखार होता है तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवाए।
----
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क होकर काम कर रहा है। सभी अस्पतालों में इसके लिए तैयारी कर रखी है। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में केवल एक को ही अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी सब की हालत ठीक है। इनका उपचार घर में ही किया जा रहा है। लोगों को इसके लिए खुद भी जागरूक होना होगा।
- डा. मोहम्मद यासीन, डीएचओ उधमपुर