{"_id":"617060f8f78e3232914f4959","slug":"dengu-udhampur-news-jmu246223770","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डेंगू के मामलों की संख्या पहुंची 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डेंगू के मामलों की संख्या पहुंची 12
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देविकानगरी उधमपुर शहर के अंदर डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 12 हो गई थी। यह सभी मामले शहर के अंदर ही आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के साथ शहर में फॉगिंग करवाना भी शुरू कर दिया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह घरों के अंदर पानी जमा न होने दें।
जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं और सभी मामले शहर के अंदर ही सामने आए हैं। ग्रामीण इलाकों में कोई भी मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार दोपहर तक जिले में डेंगू के मामलों की संख्या सात थी, लेकिन बुधवार तक यह संख्या 12 पहुंच गई थी। आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए दस बेड का वार्ड का जिला अस्पताल में स्थापित कर दिया गया है और एक स्पेशल लैब भी बनाई गई है, जिसमें हर रोज डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में जो भी बुखार का मामला सामने आ रहा है तो पहले उसका डेंगू का टेस्ट किया जा रहा है। शहर में आदर्श कालोनी, चबूतरा बाजार, सैला तालाब, जखैनी, शक्तिनगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में डेंगू के 12 मामले सामने आ गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक टीम को फागिंग करने के लिए नियुक्त किया गया। इस टीम ने डेंगू के बुखार से पीड़ित व्यक्ति के घर व आसपास घरों में फागिंग की और लोगों को जागरूक भी किया। लोगों को समझाया गया कि घर के अंदर व बाहर साफ पानी जमा न होने दें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। जब तक तापमान में गिरावट नहीं हो जाती है, तब तक सबको सावधान रहने की जरूरत है।