फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu in udhampur

Udhampur News: डेंगू के फिर 7 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 34 पहुंचा

विज्ञापन
dengu in udhampur
उधमपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी उधमपुर से इनका रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को सात लोगों के डेंगू का शिकार होने पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम ने इनके घरों व मोहल्ले में सर्वे किया और लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सितंबर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग कई सप्ताह पहले ही लोगों को जागरूक करने में जुट गया था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए फिर से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को जिले में 7 लोग डेंगू का शिकार पाए गए थे और वीरवार को एक बार फिर से 7 नए मामले सामने आए हैं। दो दिन के अंदर ही जिले में 14 लोग डेंगू का शिकार हो गए हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 34 हो गई है। जब स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम को इसकी जानकारी मिली तो जीएमसी उधमपुर से इनकी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मलेरिया टीम ने वीरवार को शहर के स्याल सल्लन, चन्नी मोड़ इलाके में पहुंच कर सर्वे किया और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। घरों में जमा पानी को नष्ट किया गया और समझाया कि साफ पानी के कई दिनों तक जमा होने पर डेंगू का मच्छर पनप रहा है। बारिश होने पर घरों के बाहर रखे सामान व बर्तनों में पानी जमा हो जाता है और इसी में डेंगू का मच्छर पनप कर परेशानी पैदा करता है। इसलिए घरों में किसी तरह से भी पानी जमा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed