फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu in udhampur

Udhampur News: जिले में डेंगू के 6 नए मामले, पीड़ितों का आंकड़ा 11 पहुंचा

विज्ञापन
dengu in udhampur
उधमपुर। जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को एक साथ छह लोग डेंगू संक्रमित मिले। यह सभी लोग बुखार की शिकायत लेकर जीएमसी उधमपुर पहुंचे थे। जब इनके टेस्ट किए गए तो छह लोग डेंगू पीड़ित मिले। अब जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। जिन इलाकों में यह लोग रहते हैं, वहां पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सितंबर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। अगस्त में सप्ताह में एक या फिर दो डेंगू के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन सितंबर में इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। दो दिन पहले ही जिले में पांच डेंगू के मामले सामने आए थे। वीरवार को जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते डेंगू के टेस्ट नहीं हुए, लेकिन शुक्रवार को 50 से अधिक लोगों के डेगू के टेस्ट किए गए और इनमें 6 लोग डेंगू का शिकार पाए गए। एक रामनगर, दो चिनैनी, एक बीएसएफ कैंपस और दो लोग मेडिकल ब्लाक टिकरी से डेंगू पीड़ित मिले।
विज्ञापन

हर रोज जिला अस्पताल में तेज बुखार, बदन में तेज दर्द की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और डाॅक्टरों को जब लग रहा है कि इनको डेंगू हो सकता है तो इनके डेंगू के टेस्ट करवाए जा रहे हैंं। हर रोज 50 से अधिक लोगों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं और अभी तक 500 से अधिक लोगों के डेंगू के टेस्ट कर दिए गए हैं। जिले में डेंगू के मामलों की संख्या अब 17 हो गई है। जिस प्रकार मामले बढ़ रहे हैं, अब पिछले वर्ष की तरह हालात बनते नजर आ रहे हैं। पिछले वर्ष सितंबर महीने में मामले सामने आने के बाद लगातार मामले सामने आए थे और नवंबर तक मामलों की संख्या 539 हो गई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने शहर के चरी स्वैल, सनसू, लांसी व अन्य कई इलाकों में जाकर सर्वे किया। लोगों के घरों में टीमों ने ड्रम, बाल्टी, कूलर, टायर व अन्य कई स्थानों पर जमा पानी देखा और उसको मौके पर ही हटाया गया। मलेरिया टीमों ने कई लोगों के स्लाइड टेस्ट भी किए। लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बता कर जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed