फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu cases

Udhampur News: जिले में डेंगू के रिकॉर्ड 28 मामले आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 242

Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
dengu cases
- कुल 126 लोगों की हुई सैंपलिंग, 28 पाए गए डेंगू पॉजीटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। जम्मू के बाद अब उधमपुर में एक दिन में रिकाॅर्ड 28 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इस सीजन में यह एक दिन में अब तक का रिकॉर्ड आंकड़ा है। अब हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। हालांकि पिछले साल भी इससे ज्यादा रिकॉर्ड मामले सामने आए थे। ज्यादातर मामले शहर के अंदर सामने आ रहे हैं। लोग बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर जीएमसी में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू के टेस्ट करने पर कई लोग पॉजीटिव पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू प्रभावित इलाकों में सर्वे करना भी मुश्किल होता जा रहा है।

जिले में डेंगू को लेकर बिगड़े हालात को स्वास्थ्य विभाग के लिए काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। मलेरिया टीमें करीब दो महीने से लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को जिले में छह डेंगू के मामले सामने आए थे और लग रहा था कि अब हालात काबू में आ गए हैं। मगर मंगलवार को एक साथ रिकाॅर्ड 28 मामले सामने आ गए हैं। जीएमसी में तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर कई लोग जीएमसी उधमपुर पहुंचे। डाॅक्टरों ने कुल 126 लोगों के डेंगू के टेस्ट करवाए और इनमें से 28 पॉजीटिव पाए गए हैं। शहर के भारत नगर, स्याल सल्लन, शक्तिनगर, गैड़ा तालाब, सैला तालाब में लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। शहर के अंदर हालात लगातार खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने इन इलाकों में पहुंच कर सर्वे किया है और लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक किया। लोगों को समझाया गया कि तापमान में गिरावट होने पर अब ज्यादा डेंगू के मामले बढ़ने की संभावना बनने लगी है। इसलिए जागरूक रहें और घरों में किसी कीमत पर भी ज्यादा दिनों तक साफ पानी जमा न होने दें। गमले, कूलर, टायर व अन्य सामान की हमेशा जांच करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अचानक से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जितने लोग भी डेंगू का शिकार पाए गए हैं। इनके घरों और आसपास रहने वाले घरों में सर्वे किया जाएगा। देखा जाएगा कि कैसे इन इलाकों में अचानक से डेंगू के मामले बढ़े हैं। हमारी लोगों से अपील है कि जागरूक रहें और घरों में साफ पानी जमा न होने दें।
-गोपाल दास, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed