{"_id":"58c44a534f1c1b0f3bdc7e51","slug":"demonstration-of-drivers-trapped-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर फंसे चालकों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर फंसे चालकों का गुस्सा फूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग बंद होने पर पांच दिन से उधमपुर में फंसे ट्रकों के चालकों और सहचालकों ने शनिवार को सुविधाओं की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि अब उनके पास खाने-पीने की सामग्री खत्म हो चुकी है और अभी तक उनकी कोई सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े 11 बजे चालकों ने जखैनी चौक पर एकजुट होकर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करतार सिंह, मुश्ताक अहमद, जमालदीन और अन्य चालकों ने बताया कि मंगलवार रात से ट्रैफिक पुलिस ने उनके वाहनों को रोक कर रखा है।
विज्ञापन
मंथल तक ट्रैफिक पुलिस ने ट्रकों को रोक कर रखा है। उनके वाहन ऐसे स्थान रोके गए हैं, जहां पर पीने का पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं है। इसके अलावा उनके पास अब खर्च करने के लिए भी राशि नहीं बची है। हर रोज दो लोगों को तीन वक्त के खाने का इंतजाम करना पड़ रहा है। जिन चालकों के पास अपना राशन था वह भी खत्म हो चुका है। अब उनके पास लगभग राशि खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
पांच दिन से चालक व सहचालक विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए पहुंचा नहीं है। ट्रैफिक पुलिस भी उनको राजमार्ग के खुलने को लेकर सही जानकारी नहीं दे रही है।
अगर प्रशासन उनकी किसी तरह से सहायता नहीं कर सकता है तो फिर सबको जखैनी से आगे की तरफ जाने दिया जाए, ताकि वह स्वयं अपने लिए कुछ इंतजाम कर सके। अगर जल्द प्रशासन की तरफ से कोई सहायता नहीं की गई तो
अब प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।