फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand to remove the barricades from Red Zone Barial

रेड जोन बरियाल से तारबंदी हटाने की मांग

विज्ञापन
Demand to remove the barricades from Red Zone Barial
उधमपुर। रेड जोन बनाए गए कशीराह के बरियाल गांव के लोगों ने प्रशासन से तारबंदी हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि डेढ़ माह पहले इस गांव में 15 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गए थे, जो यहां सीवरेज का काम करने आए थे। इस वजह से इस पूरे इलाके को रेड जोन घोषित कर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो लोग संक्रमित मिले थे वह कुछ दिन बाद यहां से कहीं चले गए हैं, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र से तारबंदी नहीं हटाई गई है। अभी भी यहां पाबंदियां लागू हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी को भी क्षेत्र से बाहर आवागमन करने की अनुमति नहीं है। डेढ़ माह से लोग घरों में कैद हैं। जबकि सभी के टेस्ट हो चुके हैं और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तारबंदी और पुलिस की तैनाती के कारण किसी बीमार को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा डेढ़ माह से जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आया है। लोगों को खाने पीने की चीजें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

प्रशासन तारबंदी कर अब इस क्षेत्र की सुध लेना भूल गया है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि रेड जोन की पाबंदियों को फौरन हटाया जाए। अगर जिला प्रशासन को जरूरत है तो वह दोबारा लोगों के टेस्ट करवा सकता है। अगर जल्द राहत नहीं मिली तो लोग प्रदर्शन करने के लिए मजूबर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed