फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand for tahsil status by Thakarai

ठाकराई को तहसील कर दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
Demand for tahsil status by Thakarai
किश्तवाड़। जिले के ठाकराई में वीरवार को साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीसी अशोक शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसमें ठाकराई के बीडीसी अध्यक्ष किशोरी लाल शान, एसीडी किशोर सिंह कटोच आदि ने जन समस्याओं को उजागर कर निदान की मांग की।
विज्ञापन

शिविर में ठाकराई में तहसील बनाने की मांग उठाई। उन्होंने बतायसा कि ठाकराई सबसे पुरानी नियाबत है। इसके साथ ही पीएम सेहत योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने, किश्तवाड़ में जारी पनजिबली परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने, बैक टू विलेज का बकाया पेमेंट जारी करने, केशवान हायर सेकेंडरी स्कूल में स्टाफ कमी दूर करने, केशवान में विद्युतीकरण के काम की गति बढ़ाने, नायब तहसीलदार की पोस्टिंग करने, सब सेंटर केशवन में कर्मचारियों की कमी, कुरियां-केशवान रोड पर लंबित ब्लैक टापिंग का काम पूरा करने की मांग उठाई गई। डीसी ने विभिन्न मांगों पर संबंधित जिला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर मौके पर ही निवारण किया। इसके साथ ही 42 डोमिसाइल, 22 आय प्रमाण, 16 आरबीए, 10 जाति प्रमाण, 6 चरित्र प्रमाण और 2 म्यूटेशन प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed