फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand for construction of new bridge in Molathi

मोलथी में नए पुल के निर्माण की मांग

विज्ञापन
Demand for construction of new bridge in Molathi
चिनैनी। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और माह बाद बरसात शुरू होने वाली है, जिस कारण पंचायत नगुलता वी सैकड़ों लोगाें की समस्या फिर बढ़ने वाली है। क्योंकि मोलथी में नाले पर नए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। लोग आज भी 15 साल पुराने लकड़ी के क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। इस समस्या से उन्हें फिर जूझना होगा।
विज्ञापन

चिनैनी की नगुलता बी पंचायत के मोलथी मोहड़ा में नाले पर शहतीर से बना पुल बहुत ही जर्जर हालत में है। पुल का एक हिस्सा नाले में गिर गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। अभी तक प्रशासन ने कोई भी सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने सरकार से नाले पर नया पुल बनाने की मांग की है। गांव के पंच रविंद्र कुमार, परमू चंद और शिव नाथ ने बताया कि मोलथी मोहड़े के नाले पर बना पुल कई गांवों के लोगों को सुविधा प्रदान करता है, लेकिन मौजूदा लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी जगह नए पुल का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

इस पुल से मोलथी, रसाल, कलाल, बढ़ाल, कोलसर, साधावन, नगुलता और पट्ठी सहित दर्जनभर गांवों के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गया है और दूसरा भी बदहाल है। इससे हर समय हादसों का अंदेशा रहता है। गत दिनों एक व्यक्ति गिरकर घायल हो चुका है। पुल से करीब 100 मीटर दूर मोलथी स्कूल है, जहां के बच्चे भी यहीं से गुजरते हैं। बरसात में समस्या बढ़ जाती है। पानी का बहाव काफी तेज होता है, जिस कारण किसी के घर में शरण लेनी पड़ती है। लोगों ने सरकार से नए पुल के निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed