{"_id":"56fc20c84f1c1be27bf0056e","slug":"deforestation-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि की कटाई से मकान पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि की कटाई से मकान पर मंडराया खतरा
ब्यूरो,अमर उजाला/चिनैनी
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के एक मकान पर उस समय खतरा मंडराने लगा, जब इसके साथ लगी भूमि की कटाई की जाने लगी। बात प्रशासन तक पहुंच गई। प्रशासन ने मामले को सुलझाते हुए कटाई करा रहे भूमि मालिक को सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कसबे में जेसीबी से भूमि की कटाई की जा रही थी। कटाई इतनी कर दी गई कि उसके साथ लगते सोमराज के मकान पर खतरा मंडराने लगा।
यहां तक कि चारदीवारी और गेट तक गिर गया। खतरा देखते हुए परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मकान मालिक ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी।
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कटाई करा रहे भूमि मालिक को निर्देश दिए कि मकान के लिए तुरंत सुरक्षा दीवार लगाई जाए। इसके बाद दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन