फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   deewali decoration news

Udhampur News: दीपावली पर रोशनी से जगमगाई देविका नगरी, गुलजार रहे बाजार

Thu, 31 Oct 2024 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
deewali decoration news
उधमपुर। दिवाली के उपलक्ष्य में शहर के मुखर्जी बाजार में लगाए गए साज सजावट के सामान के स्टाल: सं
- बाजार में एकतरफा यातायात सहित सुरक्षा कर्मियों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती
विज्ञापन


- गाेल मार्केट, कोर्ट रोड, हाॅस्पिटल रोड, मुखर्जी बाजार, दब्बड़ बाजार में सुबह से शाम तक रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी



उधमपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। सुबह से लेकर शाम तक शहर के सभी बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने दीपावली के लिए जमकर खरीदारी की।
खासतौर पर शहर के गाेल मार्केट, कोर्ट रोड, हास्पिटल रोड, मुखर्जी बाजार, दब्बड़ बाजार इत्यादि में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान लोगों को कई बार जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के गोल मार्केट से लेकर रामनगर चौक तक वाहनों की आवाजाही को भी पूरी तरह से एकतरफा रखा गया। शहर में दीपावली से पहले पटाखों, मिठाइयों और रंग-बिरंगी लड़ियों की जमकर खरीदारी हुई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखे, मिठाइयां और सजावटी सामानों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ से कारोबारी भी खुश नजर आए। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों की तरफ से भी तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं और दुकानों को भी खूब सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुखर्जी बाजार में मार्ग के किनारों पर भी दीपावली की सजावट को लेकर स्टाल लगाए गए हैं, जहां रंगबिरंगी लाइटों, फुल-झाड़ियों, धार्मिक तस्वीरों, मूर्तियों और मोमबत्तियों से लेकर दीयों की बिक्री हो रही है। पटाखों की बिक्री के लिए शहर के सुभाष स्टेडियम में स्टाल लगाने की अनुमति दी गई है।

दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान में लोग घरों में रोशनी के लिए मोमबत्तियों के अलावा मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि यह मोमबत्तियों के मुकाबले कुछ महंगे जरूर है, लेकिन मौजूदा समय में मांग इनकी अधिक बढ़ रही है। वहीं मिष्ठान की दुकानों पर भी दीपावली की पूर्व संध्या पर खूब खरीदारी हुई और मिठाई खरीदने के लिए दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
दुकानदारों का कहना था कि वह सालभर इस सीजन का इंतजार करते हैं और इस कारोबार से उन्हें पिछली मंदी से उबरने में काफी सहयोग मिलता है। करवाचौथ, दीपावली, भैया दूज इत्यादि के दिनों में खूब खरीदारी होती है और इसके लिए उन्हें पहले से तैयारी करनी पड़ती है।
रोशनी से नहाया नजर आया शहर

दीपावली के चलते पूरा शहर रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से नहाया नजर आया। विशेष तौर पर शाम के समय शहर में लगभग सभी मंदिर, दुकानें, होटल, रेस्त्रां ईमारतें रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठी थीं और बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। हर कोई अपने-अपने घर को सजाने के लिए तरह- तरह के सजावटी सामान की खरीदारी में व्यस्त था। दीपावली पूजा को लेकर भी पूजन सामग्री और मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों और फल-फूलों की भी जबरदस्त बिक्री हुई। कपड़ों- बर्तनों सहित उपहारों की भी बिक्री में भी इजाफा देखा गया।
कोट
शहर व जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। बाजारों में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक चौराहे पर जवान तैनात हैं। त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पेट्रोलिंग के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
प्रह्लाद शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर
कोट
सुभाष स्टेडियम में लगाए गए पटाखों के स्टाल के पास चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम सहित एंबुलेंस की तैनाती की गई है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड को इमरजेंसी के लिए हमेशा तैयार रखा जाता है। खासकर बीते दिन हुए सड़क हादसे में घायलों को पर्याप्त और उचित उपचार मुहैया कराने के लिए यहीं रखा गया था। डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की आपात उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।

डॉ. संजय शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट
कोट
दीपावली के पर्व पर आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर सेफ्टी विभाग की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। उधमपुर, रामनगर और चिनैनी सहित रियासी में भी पटाखों के लिए चयनित स्थालों पर अग्निशमन वाहनों के साथ जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभाग के पास अतिरिक्त वाहन और कर्मी उपलब्ध हैं।
साहिल बंद्राल, एडी उधमपुर-रियासी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed