फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Death

जिले के दो अलग अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिला युवक व युवती का शव

विज्ञापन
Death
उधमपुर/रामनगर। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर वीरवार देर रात को युवक और युवती का शव फंदे से लटकता मिला है। युवती का शव शहर के साथ लगते चोपड़ा शॉप इलाके में पाया गया, वहीं युवक का शव रामनगर के धीरन गांव में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों मामलों को संदिग्ध बताकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को श्रेष्ठी रावत (20) जब बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्य उसको बुलाने कमरे में गए, जहां उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया। शव को देखकर परिजन हक्का बक्का रह गए। उन्होंने एक दूसरे को सहारा देकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह जांच पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मामला रामनगर तहसील के धीरन गांव का है जहां, वीरवार रात करीब नौ बजे घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर युवक का शव प्राप्त हुआ। घर में सो रहा सुनील सिंह (20) पुत्र कुलदीप सिंह अचानक घर से गायब हो गया। रात करीब डेढ़ बजे परिवार का कोई सदस्य जागा तो उसने सुनील को अपने बिस्तर से गायब पाया। उसने परिवार के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दी, और सभी उसकी तलाश में लग गए। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने उसके मोबाइल पर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर लगाते ही लोगों को उसके फोन की घंटी सुनाई दी। लेकिन, अंधेरा होने के कारण घंटी की आवाज की जगह पता नहीं चल पा रही थी। लेकिन, लगातार फोन करने पर घर से करीब सौ मीटर दूर पेड़ पर लटकता हुआ युवक का शव मिला। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रामनगर पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed