फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dead

शिवनगर में करंट लगने से गाय की हुई मौत

विज्ञापन
dead
ऊधमपुर: शिव नगर में कंरट लगने से गाय की हुई मौत - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के शिवनगर मोहल्ले में रविवार दोपहर को बिजली के टूटे तार से करंट लगने पर गाय की मौत हो गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों में बहुत रोष है। उनका कहना है कि तार टूटने के बारे में कई बार विभाग को सूचित किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। और, अब इससे गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। जब लोगों ने तार को टूटते देखा तो तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी। लेकिन, घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान एक गाय मौके पर पहुंची और तार की चपेट में आ गई। लोगों के सामने ही करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान गाय का मालिक राज मोहम्मद भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि तार टूटने के बारे में काफी समय पहले विभाग को सूचित कर दिया गया था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। विभाग की लापरवाही के कारण ही उसकी गाय की मौत हुई है। विभाग को इसका मुआवजा देना चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। जब भी तार टूटता है तो कर्मचारी मरम्मत के लिए बहुत देर बाद पहुंचते हैं। इससे हमेशा कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। जिस प्रकार करंट लगने से गाय की मौत हुई है, इस तरह कोई व्यक्ति भी हादसे का शिकार हो सकता था। विभाग को समय पर पहुंच कर मरम्मत कर देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed