फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dead body

शव पहुंचाने मढ़वा गए एंबुलेंस चालक का चौथे दिन मिला शव

विज्ञापन
Dead body
किश्तवाड़। तीन दिनों के बाद जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक का शव वाड़वन से किश्तवाड़ हेलिकॉप्टर से लाया गया। इस दौरान उसकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उसे विदाई दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक कुलवंत सिंह शान निवासी सेमना 22 अक्तूबर को एक महिला का शव लेकर मढ़वा गया था। वहां से लौटते समय अचानक बर्फबारी आरंभ हो गई जिसमें वाड़वन से कई किलोमीटर दूर मर्गन टॉप पर वह फंस गया। और, वहीं पर उसकी ठंड के कारण मौत हो गई। बर्फबारी और मौसम खराब होने से उसके शव को दो दिन तक नहीं लाया जा सका। जिसके कारण उसके परिजनों में जिला प्रशासन के प्रति भारी रोष था। इसी को ध्यान में रखकर प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की, और शव मंगलवार को किश्तवाड़ लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर के किश्तवाड़ पहुंचने के कुछ देर बाद ही शव का पोस्टमार्टम हुआ, और परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने दोपहर में चौगान मैदान में उसका अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहित जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, पूर्व विधायक सज्जाद अहमद किचलू व पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मौसम की जानकारी होते हुए भी उसे क्यों भेजा गया- परिजन
जिला अस्पताल में सुपरिंटेंडेंट डॉ. परवेज अहमद वानी का कहना था कि जहां कोई नहीं जाता था, वहां कुलवंत जाने को तैयार होता था। कभी उसके मुंह से ना नहीं सुनी। हमेेशा आगे आने को लालायित रहता था। मढ़वा जाने के लिए भी वह खुद तैयार हो गया। उसके जाने से काफी नुकसान हो गया। वहीं, उसके परिजनों का कहना है कि जब एडवाइजरी निकाली गई थी कि मौसम खराब है, तो उसे ऐसी जगह क्यों भेजा गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed