फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ddc election

42 पोलिंग पार्टियां पलमाड़ और ठाकराई ब्लाक के लिए रवाना

विज्ञापन
ddc election
किश्तवाड़। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी किश्तवाड़ अशोक शर्मा की देखरेख में जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बीच पांचवें चरण के जिला विकास परिषद (डीडीसी) एवं पंचायत उपचुनाव के मतदान के लिए बुधवार को 42 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित रवाना कर दिया। इसमें पलमाड़ के लिए 17 और ठाकराई के लिए 25 मतदान दल शामिल हैं। डीडीसी चुनाव के लिए पलमाड़ निर्वाचन क्षेत्र सात और ठाकराई से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं, पलमाड़ ब्लॉक में सरपंच के एक रिक्त पद के लिए दो व ठाकराई ब्लॉक में सरपंच के एक रिक्त पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। ठाकराई में पंच के दो रिक्त पदों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, पलमाड़ ब्लॉक में रिक्त पंच सीट के लिए उम्मीदवार को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। पलमाड़ जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए 8,864 और ठाकराई से 11,810 मतदाता वीरवार को मत का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव अधिकारी किश्तवाड़ अशोक शर्मा ने मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के संचालन पर जोर दिया है। वहीं, जनता से भी उत्साहपूर्वक भाग लेने और जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पवन परिहार, एसडीएम छात्रू इंद्रजीत सिंह परिहार, संयुक्त निदेशक योजना मोहम्मद इकबाल, एसीआर डॉ. आमिर हुसैन, उप जिला चुनाव अधिकारी मसूद अहमद बिचू, बीडीओ मुगल मैदान अरुण कुमार बडयाल, एआरटीओ कुलदीप सिंह, एडी एफसीएस और सीए गुलाम नबी लोन, ईएनटी अंग्रेज सिंह जसरोटिया, नोडल अफसर बैलट बॉक्स अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर एमवीडी संजीव परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed