फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ddc election

कड़ी सुरक्षा के बीच खून-मजालता के लिए 68 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
ddc election
उधमपुर। जिला विकास परिषद चुनाव के पांचवें चरण के लिए बुधवार को 68 पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मजालता और खून की तरफ रवाना किया गया। रवाना करने से पहले पोलिंग पार्टियों को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए। वहीं पोलिंग पार्टियों ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच कर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली थी। सुरक्षाबलों ने पोलिंग स्टेशन को अपनी सुरक्षा में ले लिया था। इसके बाद किसी को भी पोलिंग स्टेशन के अंदर नहीं आने दिया गया। खून व मजालता में वीरवार को कुल 36596 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

पोलिंग स्टेशन पर रवाना करने के लिए कर्मचारियों और सुरक्षाबलों को सुबह दस बजे डिग्री कालेज उधमपुर में बुला लिया गया था। कर्मचारियों से पहुंचने पर अधिकारियों की तरफ से कर्मचारियों को मतदान पेटियां और चुनाव का अन्य सामान उपलब्ध करवाया गया। इसके साथ तालमेल के साथ चुनाव का काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद बारी बारी से 68 पोलिंग पार्टियों को वाहनों में बिठाकर पोलिंग स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों में सुरक्षाबल भी शामिल थे। सुरक्षाबलों ने शाम के समय पोलिंग स्टेशन को पहुंचते ही अपनी सुरक्षा में ले लिया। बाहर से लोगों के पोलिंग स्टेशन के अंदर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कर्मचारियों को भी पहचान दिखाने के बाद ही अंदर व जाने की अनुमति दी जा रही थी। इस मौके पर डिग्री कालेज में एसीआर विकास अहमद गिरी, एआरटीओ रचना शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

आज 36596 मतदाता करेंगे मतदान
जिला विकास परिषद की दोनों सीटों पर वीरवार को कुल 36596 मतदाता मतदान करेंगे। मजालता में मतदाताओं की कुल संख्या 18000 है। इनमें पुरुष 9605 और महिला मतदाता 8395 है। मतदान के लिए मजालता में कुल 22 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं खून में कुल 18546 मतदाता है। इनमें पुरुष 10004 और महिला मतदाता 8542 हैं। दोनों स्थानों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा और दोपहर दो बजे तक मतदान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून में इनके बीच होगी टक्कर
खून में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जूही मन्हास, पैंथर्स पार्टी की तरफ से मंजू सिंह, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से निर्मला देवी, कांग्रेस की तरफ से वंदना देवी और आजाद उम्मीदवार रेनू शर्मा मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed