{"_id":"605b821c8ebc3eda727e2f2f","slug":"dc-resolves-problems-of-public-representatives-udhampur-news-jmu232053511","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निपटारा
विज्ञापन
किश्तवाड़। खराब मौसम के बीच जिलेभर में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय में हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को उजागर कर डीसी से कदम उठाने की अपील की।
डीसी कार्यालय परिसर में आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पीआरआई सदस्य शिकायतों और मांगों को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया है। कार्यक्रम में ब्लॉक किश्तवाड़ में पानी के नमूनों का परीक्षण, पंचायत पुछाल में 25 हैंडपंप की मरम्मत, हट्टा-पुछाल मार्ग पर निर्माण कार्य में तेजी लाना, पुछाल में ठोस कचरे के डंपिंग, पानी की आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने और फिटिंग करने के लिए अड़चनों को दूर करना, भूमि और संरचना क्षतिपूर्ति, सेमना में जल भंडार की शिथिलता, राम मंदिर-सेमना मार्ग की मरम्मत व तारकोल बिछाना, एचएस बंडेरना के लिए सड़क से जुड़े मुद्दे, कर्मचारियों का युक्तिकरण ब्लॉक किश्तवाड़ के विभिन्न सरकारी स्कूल, जलाशयों में स्वच्छता और साफ-सफाई का रख-रखाव आदि शामिल रहे।
आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। वहीं, शेष के संबंध में अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।