फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc meeting with officers

Udhampur News: जलशक्ति के प्रोजेक्टों की निगरानी करें अधिकारी, समय पर पूरा कराएं

विज्ञापन
dc meeting with officers
उधमपुर। जिले में जल जीवन मिशन के तहत निष्पादित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए डीसी सलोनी राय ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की निगरानी करने और समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार शर्मा ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों के आवंटन और प्रगति की स्थिति के बारे में डीसी को जानकारी दी। डीसी ने रैपिड सैंड फिल्ट्रेशन प्लांट के विकास, पाइपलाइन बिछाने के अलावा वन मंजूरी, राजस्व वसूली, कुल व्यय और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं सहित कार्यों के आवंटन की उपमंडलवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। एक्सईएन मैकेनिकल अपनी टीम के साथ, प्रोजेक्ट मैनेजर डीपीएमयू, उधमपुर और रामनगर के एईई भी उपस्थित थे। हितधारक विभागों को निकट समन्वय बनाए रखने और सभी चल रही योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने गुणवत्ता और समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए चल रहे कार्यों की कड़ी निगरानी पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने और अपने-अपने क्षेत्रों में जल समितियों को सक्रिय करने के लिए मिशन मोड पर आईईसी गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कार्यों के निष्पादन की प्रगति में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के लिए सभी संसाधन जुटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed