फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc meeTING

जिन डॉक्यूमेंट तैयार करने के तौर-तरीकों को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक

विज्ञापन
dc meeTING
किश्तवाड़ में बैठक करते उपायुक्त अंगरेज सिंह। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला, क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें जिले के संबंध में दो साल के विजन ‘डॉक्यूमेंट’ तैयार करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान दो साल के विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण के बारे में एक सूत्रीय चर्चा की गई। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में ड्राप बाक्स की स्थापना, जल जीवन मिशन, जिला पर्यावरण योजना, बैक टू विलेज प्रोग्राम के तहत कार्यों का परिपालन, अदालती मामलों को आगे बढ़ाने, पशु और भेड़पालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान डेटा अपलोड करने सहित फ्लैगशिप कार्यक्रमों के परिपालन में पेश आ रही बाधा को दूर करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों से दो साल के विजन डॉक्यूमेंट को 2019 की 24 तारीख को या उससे पहले प्रस्तुत करें, जिसमें मोटे तौर पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विवरण हो। इसके साथ ही उन्होंने एक्सईएन पीएचई किश्तवाड़ को निर्देश दिए कि वे तीन चिन्हित ब्लाकों त्रिगाम, द्रबशाला, ठाकरई, में जल जीवन मिशन के तहत डीपीआर और अन्य आवश्यक दस्तावेज पूरे करें। इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए कि वे अपने विभागों से संबंधित अदालती मामलों को सख्ती से आगे बढ़ाएं ताकि विकास कार्य बाधित न हों। साथ ही जिला / क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यालयों के काम में गंभीरता, जवाबदेही और पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया ताकि परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। इसके अतिरिक्त कृत्रिम गर्भाधान के डेटा को अपलोड करने, जागरूकता शिविरों का आयोजन करने और 31 मार्च 2020 से पहले कृत्रिम गर्भाधान के तहत निश्चित लक्ष्य को पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को बीडीसी, सरपंचों और पंचों के साथ आपसी तालमेल और सहयोग सुनिश्चत करने को कहा ताकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य किए जा सकें। बैठक में एडीसी पवन कुमार परिहार, संयुक्त निदेशक योजना मोहम्मद इकबाल, एसीआर डॉ अमीर हुसैन के अलावा संबंधित जिला और क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed