फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc, meet, panchayat upper maada

Udhampur News: डीसी को बताई सरकारी स्कूल भवन की जर्जर हालत और स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी

विज्ञापन
dc, meet, panchayat upper maada
उधमपुर। पंचायत अप्पर मादा के शिष्टमंडल ने बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा की अध्यक्षता में जिला आयुक्त से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को उठाया। शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन

निशा देवी, उमा देवी व अन्य लोगों ने बताया कि सरकारी स्कूल के भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। छत और दीवारों में दरारें आने से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में है। बारिश में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र की हालत भी चिंताजनक है।
विज्ञापन


पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति न होने से इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में समय पर उपचार न मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शिष्टमंडल ने जिला आयुक्त से मांग की कि स्कूल भवन की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा शिक्षा विभाग के माध्यम से आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। जिला आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed