{"_id":"67e05682f6626151a10b1a25","slug":"dc-kishtwar-held-meeting-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-53-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं को समय पर पूरा करना यकीनी बनाएं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं को समय पर पूरा करना यकीनी बनाएं : उपायुक्त
विज्ञापन
जिला उपायुक्त किश्तवाड़ ने ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग की समीक्षा की।
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियरिंग विंग के कामकाज और प्रगति की समीक्षा की। एसीडी फुलैल सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान की गई प्रगति के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।
समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति का आकलन किया गया, जिसमें तय समय सीमा और किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने कार्य-वार और जूनियर इंजीनियर-वार प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि चल रही परियोजनाओं के प्रत्येक पहलू की बारीकी से निगरानी की जाए। उन्होंने सभी सहायक कार्यकारी इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करने को कहा सभी कार्य चालू वित्तीय वर्ष के भीतर पूरे हो जाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना आवश्यक है, साथ ही कार्यों के निष्पादन में उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना भी जरूरी है।
साथ ही स्पष्ट किया कि कार्य के पूरा होने और गुणवत्ता दोनों की जिम्मेदारी पूरी तरह से संबंधित सहायक कार्यकारी इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों की है और उनसे यह सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और उनकी गुणवत्ता की जांच की जाए। बैठक में कई अधिकारी व सहायक कार्यकारी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर, तकनीकी सहायक और अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल हुए।