{"_id":"611417f18ebc3e7c4805df65","slug":"dc-inspected-the-land-of-circular-road-in-chinaini-udhampur-news-jmu2413941200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी में डीसी ने सर्कुलर रोड की भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी में डीसी ने सर्कुलर रोड की भूमि का किया निरीक्षण
विज्ञापन
चिनैनी। डीसी इंदु कंवल चिब ने बुधवार को चिनैनी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और तो वही चिनैनी पीडीसी (पावर डेवलपमेंट कारर्पोशन) भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान म्यूनिसिपल कमेटी ने बताया कि भूमि पर शॉपिंग कांप्लेक्स पार्किंग व सर्कुलर रोड का प्रस्ताव है। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष मानिक गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित अबरोल, ईओ अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कस्बे में ग्रिड स्टेशन से बस स्टैंड तक सर्कुलर रोड का प्रस्ताव है। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। कमेटी के पास मेरा कस्बा मेरा गर्व के तहत उनके पास 50 लाख रुपये का सर्कुलर रोड का प्रोजेक्त है। लेकिन पीडीसी भूमि के कारण कार्य अटका हुआ है। यदि भूमि मिल जाए तो कस्बे में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। करीब साढे़ दस कनाल भूमि के कागजात तैयार हैं और पीडीसी से भी बात हुई है। इसके लिए 68 लाख रुपये अलग से भूमि के लिए कमेटी के पास हैं। 2.75 करोड़ रुपये का विकास के लिए मिले हैं। पुराने अस्पताल के पास 2.10 कनाल भूमि कमेटी को मिली है, जिसमें दुकानें बनाने की योजना है।
डीसी ने कहा कि जल्द बैठक कर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कस्बे की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने टंडार में हाथों से बनाए जाए रहे कंबलों को भी देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस खड्डी और इंट्री प्वाइंट पर बोर्ड लगाएं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।