{"_id":"683ca5e7ed0436bfd80b95d7","slug":"dc-held-review-meeting-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-318-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गुणवत्ता, समय पर क्रियान्वयन और सामुदायिक भागीदारी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गुणवत्ता, समय पर क्रियान्वयन और सामुदायिक भागीदारी पर जोर
Mon, 02 Jun 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने की आरडीडी सेक्टर योजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। उपायुक्त और जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रमुख ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। उन्होंने गुणवत्ता, समय पर क्रियान्वयन और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक में मनरेगा, पीएमएवाई-जी, एसओएस, क्षेत्र विकास योजना, पीआरआई कार्य और सीडी पंचायत पहलों के कार्यान्वयन की स्थिति जानी गई। डीसी शवन ने कार्यों की मात्रा और गुणवत्ता दोनों को सुनिश्चित करने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों समेत सभी संपत्तियां टिकाऊ और मूर्त बनाईं जाएं।
उन्होंने सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों को मंगलवार तक अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने और प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि जिला विकास परिषद की ओर से निर्धारित प्राथमिकताओं के साथ संरेखण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने नियोजन प्रक्रिया में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीडीसी सदस्यों को शामिल करने और ग्राम पंचायतों से अनुमोदन प्राप्त करने की जरूरत बताई।
डीडीसी ने जुलाई तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 949 घरों को पूरा करने का लक्ष्य रखा। बीडीओ को 524 लाभार्थियों को उनके घरों के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा गया।
उन्होंने पात्र लाभार्थियों की प्रभावी पहचान करने के लिए आवास प्लस सर्वेक्षण को समय पर और सटीक रूप से पूरा करने के लिए कहा। पंचायत घरों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया।
विभिन्न पंचायतों में इन संरचनाओं के लिए पहचानी गई भूमि की समीक्षा की गई, जिसमें तहसीलदारों और बीडीओ को प्रगति में बाधा डालने वाले किसी भी अवरोध को हल करने में सहयोग करने के निर्देश जारी किए गए।
जिला विकास आयुक्त शवन ने समर्पित निधियों के विवेकपूर्ण व्यय की निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में जिला विकास पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पंचायत में मूर्त संपत्ति बनाने के लिए कहा।
अंत में जिला विकास आयुक्त शवन ने जिले के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को बढ़ाने के लिए आरडीडी योजनाओं को क्रियान्वित करने में पारदर्शिता, दक्षता और सामुदायिक भागीदारी के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों से ठोस प्रयास का आह्वान किया।
बैठक में सहायक आयुक्त विकास, एडी प्लानिंग, सभी बीडीओ, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, एमआईएस ऑपरेटर और जीआरएस सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।