फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC, councilors, DDC members take oath to conserve water

जल संरक्षण के लिए डीसी, पार्षदों, डीडीसी सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
DC, councilors, DDC members take oath to conserve water
उधमपुर। विश्व जल दिवस पर जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद, डीडीसी सहित कई प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लेकर जल संरक्षण के लिए शपथ ली। कार्यक्रम में कलाकारों ने स्किट के जरिए जल संरक्षण के महत्व पर भी रोशनी डाली। इसके साथ ही कैच द रेन अभियान की भी कार्यक्रम के दौरान शुरूआत की गई। इस अवसर पर डीसी इंदु कंवल चिब विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कलाकारों ने स्किट पेश कर बताया कि किस प्रकार विश्व में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। हम लोग लापरवाही करते हुए पीने के पानी को बेकार बहा रहे हैं। पानी की अहमियत को समझे बिना हम इसका संरक्षण नहीं कर सकते हैं। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के अधिकारियों, पार्षदों और डीडीसी ने मिलकर जल संरक्षण की शपथ ली। डीसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग खुशकिस्मत हैं कि सबको जरूरत अनुसार पानी मिल रहा है। देश के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां लोग आज भी पीने के पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जल संरक्षण का विषय बहुत गंभीर विषय है हम सभी को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री के साथ जुड़ कर उधमपुर में भी कैच न रेन अभियान की शुरूआत की गई। सभी ने प्रधानमंत्री का जल संरक्षण को लेकर संबोधन सुना। इस मौके पर एडीडीसी अशोक कुमार, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा, डीडीसी चेयरमैन लाल चंद व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed