फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangdiro road widening work to start in a week

एक हफ्ते में शुरू हो डंगडीरो सड़क के चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
Dangdiro road widening work to start in a week
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले के पलमाड़ क्षेत्र के लोगों ने डंगडीरो मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को एक हफ्ते में शुरू करने की मांग उठाई है। वहीं, नजरअंदाज करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि संकरा सड़क संपर्क होने से परेशानी हो रही है। डंगडीरो में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना के लिए भी उसी संपर्क मार्ग से वाहन गुजरते हैं, जिससे जाम की समस्या रहती है। कई साल पहले सड़क को पक्का किया गया था, जिसके बाद किसी ने भी सुध नहीं ली है। सड़क जगह-जगह से बदहाल हो गई है। प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मशीनों को भी इसी मार्ग से डंगडीरो दच्छन पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

पलमाड़ निवासी बाबर फारूक ने बताया कि भंडारकोट से डंगडीरो तक सड़क चौड़ी नहीं है। भारी वाहनों के चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई हादसे हो चुके हैं। परियोजना में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भंडारकोट से डंगडीरो तक संपर्क मार्ग को चौड़ा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब परियोजना का काम भी पूरा होने वाला है और सड़क को चौड़ा करने के लिए कोई काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य पलमाड़ ताहिर मसूद ने बताया कि भंडारकोट से डंगडीरो तक का सड़क काफी संकरी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीसी को अवगत करवा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द कदम नहीं उठाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed