फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal Organised

Udhampur News: सलमान पहलवान ने जीता बड़ी का मुकाबला

विज्ञापन
Dangal Organised
रामनगर।दंगल कमेटी द्वारा कुश्ती में अंतिम बड़ा मुकाबला शुरू करवाने से पहले दोनों पहलवानों के ह
रामनगर। पंचायत धनबालत के प्याला गांव में सोमवार को दूसरा वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के विजेता सलमान पहलवान ने 15,000 रुपये की इनामी राशि वाली पहली बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन

दंगल कमेटी पीर बाबा प्याला के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुश्ती मुकाबले करवाए गए। मुकाबले में स्थानीय सहित जिला उधमपुर, तहसील रामनगर, और तहसील बसंतगढ़ के पहलवानों ने दमखम दिखाया। 45 के करीब कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। ब्लॉक परलीधार की कई पंचायतों के लोग दंखल देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

दंगल में तीन बड़े मुकाबले 15000, 10000, 7000 रुपये इनामी राशि के करवाए गए। पहली बड़ी कुश्ती का मुकाबला बिल्लू पंजाब पहलवान और सलमान पहलवान उधमपुर के बीच हुआ। इसमें सलमान पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरा कुश्ती मुकाबला शीधू पहलवान रामनगर और मुन्ना पहलवान उधमपुर के बीच हुआ। इसमें शीधू पहलवान रामनगर विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा कुश्ती मुकाबला दीन पहलवान तागण रामनगर और राणा पहलवान कुणाला के बीच हुआ। इसमें दीन पहलवान विजेता रहा। इस अवसर पर पूर्व पंच खान मोहम्मद, अनुप सिंह, मिल्खी राम, अशोक कुमार, दर्शन कुमार, राज कुमार, रोमेश कुमार, नरिन सिंह, काकू राम अन्य कमेटी के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed