फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket match

Udhampur News: भद्रवाह को परासत कर राजोरी ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की

विज्ञापन
cricket match
हिल्स व्यू राजोरी के अंकित ने 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रीमियर लीग सीजन 3 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। दोपहर एक बजे हिल्स व्यू राजोरी और रैना क्रिकेट क्लव भद्रवाह की टीम के बीच मैच हुआ। हिल्स व्यू ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।


राजोरी ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय किया। टॉस जीतने पर राजोरी की टीम को 10 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट किया गया। भद्रवाह की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। पूरी टीम 19 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भद्रवाह के बल्लेबाज मोहित सिंह ने 27 गेंदों में एक चौके और 8 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 65 रन बनाए। सारूल कुंवर ने 24 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। राजोरी के गेंदबाज कुलविंदर सिंह ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सुरेंद्र संधू ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजोरी की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 187 रन का बनाकर मैच आठ विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाज अंकित कुमार ने 52 गेदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 101 रन बनाए। विकास दीक्षित ने 47 गेंदों में 64 रन का योगदान दिया। इसमें छह चौके और 2 छक्के शामिल रहे। भद्रवाह के गेंदबाज गौरव ने 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जियाउल हक ने 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटका। अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें 2100 नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। हिल्स व्यू टीम के मालिक सज्जाद जाहिद काजी ने शतक लगाने पर अंकित को 5100 रुपये इनाम दिया। दूसरे बल्लेबाज विकास दीक्षित को 3100 रुपये से सम्मानित किया। मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के चेयरमैन एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी भारत भूषण सदोत्रा, महासचिव अरुण शर्मा, उप प्रधान रवि नाग, राजकमल, राशिद राही, हनी सदोत्रा, शुभम शर्मा, संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed