{"_id":"69b71a5d987ae32fd10d2893","slug":"cylinders-distributed-police-supervision-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133662-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विशेष व्यवस्था... पुलिस की निगरानी में सिलिंडरों का होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विशेष व्यवस्था... पुलिस की निगरानी में सिलिंडरों का होगा वितरण
विज्ञापन
उधमपुर। रसोई गैस सिलिंडरों की बढ़ती किल्लत के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की कतारें लग रही हैं। गैस एजेंसियों में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।
गैस सिलिंडरों का वितरण अब पुलिस की निगरानी में किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की अफरा-तफरी या अव्यवस्था पैदा न हो और सभी उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण करने से भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लोगों को बिना धक्का-मुक्की के बारी पर सिलिंडर मिल सकेगा।
गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे कई उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराहट में अतिरिक्त सिलिंडर लेने की जरूरत नहीं है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि धैर्य बनाए रखें और बारी का इंतजार करें। अंकुश कुमार, देसराज, राकेश व अन्य लोगों ने कहा कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे हर उपभोक्ता तक गैस सिलिंडर समय पर पहुंच सके। पुलिस की तैनाती से लंबी कतार में खड़े सभी लोगों को समय पर सिलिंडर मिल पाएगा। संवाद