फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है से गूंजी गंगेड़ा की पहाड़ी

विज्ञापन
cultural
उधमपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मस्ताना भक्त की तरफ से रामनवमी पर बस अड्डे से मां शारदा की पवित्र छड़ी यात्रा आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गंगेड़ा में स्थित मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भक्तों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह करीब दस बजे माता के जयकारों के साथ छड़ी यात्रा बस अड्डे से रवाना हुई, जिसके बाद यात्रा इंदिरा चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, दोमेल से होकर गंगेड़ा की पहाड़ी पर स्थित मां शारदा के दरबार की तरफ रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालु माता का भजन-कीर्तन और जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। इससे शहर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। मस्ताना भक्त ने बताया कि कई साल से उनकी तरफ से पवित्र नवरात्र के दौरान छड़ी यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को 15वीं छड़ी यात्रा निकाल रहे हैं। गंगेड़ा की पहाड़ियों में मां शारदा जामुन के पेड़ के खोखले तने में विराजमान है। नवरात्र के दौरान पूरी गंगेड़ा की पहाड़ी मां शारदा के रंग में रंगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed