फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural news

Udhampur News: नृत्य प्रतियोगिता में आद्या शर्मा ने मारी बाजी

विज्ञापन
cultural news
रामनगर। कस्बे के घास मंडी चबूतरा में नौ दिन से चल रहा नवरात्र महोत्सव समाप्त हो गया। इस दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में आद्या शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पदमश्री रोमालो राम और नवनियुक्त विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समापन समारोह को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे थे। हालांकि समारोह सात बजे आरंभ हुआ लेकिन इससे पहले ही पंडाल खचाखच दशकों से भर चुका था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। उसके बाद कई निजी स्कूलों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। केशव विद्या केंद्र के छात्रों की ओर से पेश किए गए कार्यक्रम ने समा बांध दिया और पंडाल काफी देर तक तालियाें से गूजता रहा। इसके बाद भारतीय विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य किया। राइजिंग पिल्लर पब्लिक स्कूल की ओर से माता की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किया गया। भारतीय विद्या मंदिर के छात्रों ने भी मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा कई कलाकारों ने भी अपना कार्यक्रम पेश किया। समारोह के मुख्य अतिथि रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने कहा कि पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी 37 वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रही है। उनका कहना था कि कमेटी ने जो नवरात्र महोत्सव आयोजित किया है, इससे हजारों बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर रोमालो राम ने जब अपना कार्यक्रम पेश किया तो समारोह में उपस्थिति हर व्यक्ति झूमने पर मजबूर हो गया। उन्होंने डोगरी भजन गाकर दशकों का मंत्र मुग्ध कर दिया। उनका कहना था कि वह पिछले कई वर्षों से इस नवरात्र महोत्सव से जुड़े हैं और जब वह बच्चों को कार्यक्रम पेश करते हुए देखते हैं तो उन्हें लगता है कि पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी ने जिस उद्देश्य के साथ इस नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की थी, वह उद्देश्य पूरा हो गया। मंच संचालन विनय जडयाल, सुहानी गुप्ता, और पर्ल गुप्ता ने किया। समारोह में राजीव जडयाल, मनोज लेहड़ा, संजीव जंडियल, डॉ. कृपाल चौधरी, अरुण गुप्ता और बृजमोहन सहित कस्बे के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बहाया खूब पसीना
पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव में इस बार नृत्य प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में 10 प्रतियोगियों को चुना गया था। उन्होंने एक से एक बढ़कर नृत्य पेश किया, जिसकी वजह से प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी देखी गई। नृत्य प्रतियोगिता में विकास सलाथिया, रिमझिम और खुशी गोस्वामी ने जज की भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन विनय जंडियाल ने किया नृत्य प्रतियोगिता में आद्या शर्मा पहले, विधि दूसरे और खुशी गोस्वामी तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी की ओर से पुस्कारों के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरी गायक रोमालो राम को ओपी जडयाल सद्भावना पुरस्कार से किया सम्मानित
वर्ष 2024 के ओपी जंडयाल सद्भावना पुरस्कार के साथ डोगरी के प्रसिद्ध गायक रोमालो राम को पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। पुरस्कार डोगरी को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज और कमेटी के पदाधिकारी ने नवरात्र महोत्सव के दौरान दिया। इस अवसर पर रोमालो राम का कहना था कि डोगरी को बढ़ावा देने के लिए वह हर स्तर पर कार्य करते रहेंगे।


अखंड ज्योति यात्रा संपन्न

पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी की ओर से आयोजित अखंड ज्योति यात्रा संपन्न हो गई। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक विनय जंडवाल ने कहा कि आज से 37 वर्ष पूर्व पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी के संस्थापक स्वर्गीय ओपी जडयाल ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज दिन तक हर वर्ष नवरात्रों में इस यात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed