फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crpf, volleyball tournament

Udhampur News: सीआरपीएफ की 87वीं वर्षगांठ पर रामबन में वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
crpf, volleyball tournament
रामबन। सीआरपीएफ की 87वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 84वीं बटालियन द्वारा चंदरकोट में वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया। नॉकआउट प्रतियोगिता में परनोट, गांधरी, पोगल, कंगा, नील, पल्लि और चंद्रोग से आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कमांडेंट रणबीर सिंह ने किया। कमांडेंट रणबीर सिंह ने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबले में मलिक क्लब परनोट ने सायम क्लब चंद्रोग को 25–22, 15–25 और 25–20 के रन से हराया। सभी टीमों को खेल सामग्री वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। यहां सेकेंड इन कमांड विक्रम सिंह, सहायक कमांडेंट रूप राम मीणा सहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed