{"_id":"c68711a7700c26266f015c8d3b4a66a9","slug":"crpf-soldier-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के जवान फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के जवान फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय डोडा में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान रविवार की रात को स्टोर में फंदे से लटका पाया गया। वह सामान लेने के बहाने से स्टोर में गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 46 बटालियन का हेड कांस्टेबल सेवक सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गुरदासपुर राजूबेला का रहने वाला था। वह जिला पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड के तौर पर तैनात था।
विज्ञापन
रविवार की रात को कुछ सामान लेने की बात कहकर स्टोर में चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो साथी जवान को संदेह हुआ। इसके बाद वह स्टोर गया। यहां उसने देखा कि स्टोर का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इस पर उसने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो सेवक सिंह खूंटी में बंधी रस्सी से लटका था।
आननफानन में उसे उतारकर जिला अस्पताल में लाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने जान किन परिस्थितियों में दी, इस बारे में जांच की जा रही है। जवान के शव का सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव के लिए भेज दिया गया है।