{"_id":"5d3caf6b8ebc3e6cb20d07f6","slug":"crpf-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu190239981","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
crpf jammu kashmir
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। एसआरटीसी कैंपस ओमाडा मोड़ स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन मुख्यालय में शनिवार को 80वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बटालियन की द्वितीय कमान अधिकारी तेजिन्दर कौर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के अलावा अंतर कंपनी बालीवाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जवानों को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी तेजिन्दर कौर ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जवानों को सुसंगठित, सुदृढ़, एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच, मध्य प्रदेश में तत्कालीन शासकों द्वारा की गई थी। उस समय इसका नाम क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में रखा गया था। जिसका कार्य शासकों की सुरक्षा एवं राज्य की आंतरिक सुरक्षा करना था। 1947 में स्वतंत्रता के बाद भी इस बल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा इसे बनाए रखने की पुरजोेर सिफारिश के बाद इसका नया नाम केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल रखा गया। जिसे देश में आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। कार्यक्रम के अंत में बडे़ खाने का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी परिचालन बीएस बालियान, उप-कमांडेंट विजय कुमार, उप-कमांडेंट उमेेेश चंद सिंह, चिकित्सा अधिकारी अेकैया कमांची, व सूबेदार मेजर अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
उधमपुर। बट्टल बालियां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 187 बटालियन के मुख्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट रामबिलास गुप्ता ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जवानों को मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
उन्होंने बल की महान गाथाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विशाल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें जसवीर सिंह, राम लाल मीणा, उप-कमांडेन्ट अमरजीत सिंह मौजूद रहे।